नवगछिया । परबत्ता थाना के जमुनिया गांव में बुधवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद में गांव के मोहन साह पर एसिड अटैक किया गया। इससे उसका 25 से 30 प्रतिशत शरीर जल गया। घायल मोहन साह नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। चिकित्सकों ने दोपहर बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Total Downloads: 165
घायल ने बताया कि गांव में ही विवाद में पिता-पुत्र ने तेजाब फेंक दिया। इसके अलावा उसने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया। वहीं दिन भर रहने के बाद भी परिवार के लोग उसे देखने नहीं आए और परबत्ता पुलिस भी नहीं आई।
परबत्ता थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी है। अभी ग्रामीणों से पूछने पर बताया गया कि लड़का सोना-चांदी सफाई का काम करता था। साफ-सफाई के दौरान गड़बड़ी पकड़े जाने पर लोगों से उसकी लड़ाई हुई। उसने घर से तेजाब लाकर उसपर फेकना चाहा लेकिन गलती से उसके ऊपर ही गिर गया और वह जल गया। मामले की जानकारी लेकर उचित करवाई की जाएगी।

