नवगछिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने गुरुवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि 24 सितंबर 2025 को वादी सुचित कुमार ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि नवगछिया बाजार स्थित उनके कपड़े के गोदाम का ताला तोड़कर एक महिला और एक पुरुष ने 50–60 साड़ी चोरी कर ली। घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी फुटेज में कैद था।
Total Downloads: 164
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और फुटेज में दिखे आरोपी प्रोफेसर कॉलोनी निवासी चंदन रजक को गिरफ्तार किया। उसकी बहन को भी विधिविरुद्ध निरूद्ध किया गया।
गिरफ्तार चंदन रजक की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई कुल 45 साड़ी बरामद की। पुलिस ने बताया कि चंदन रजक का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ नवगछिया थाना में हत्या व चोरी समेत 14 बड़े मामले दर्ज हैं।

