नवगछिया : खरीक प्रखंड के ढोड़िया-दादपुर पंचायत में रिक्त पड़े विकास मित्र के पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए शुक्रवार 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल प्रखंड मुख्यालय, खरीक में ही स्वीकार किए जाएंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव रंजन कुमार ने जानकारी दी कि निर्धारित तिथि के अंदर योग्य व पात्र लाभार्थी कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहाली पूरी तरह से नियमावली के तहत होगी और योग्य अभ्यर्थियों को ही अवसर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि विकास मित्र की नियुक्ति पंचायत स्तर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग के लिए की जाती है। इस पद को लेकर पंचायत के लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *