नवगछिया। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गुरुवार को 25 करोड़ रुपये की 27 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन योजनाओं में पक्की सड़क, दो सेतु और सामुदायिक भवन शामिल हैं। सबसे अहम 14 करोड़ की सड़क भवनपुरा पंचायत को कहारपुर से जोड़ेगी, जो दो प्रखंडों को जोड़ने में सहायक होगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 164
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। नुक्कड़ सभाओं में विधायक ने वृद्धा पेंशन, विधवा- दिव्यांग योजना, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार स्नातकों को भत्ता, उज्जवला गैस, आयुष्मान कार्ड और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
