नवगछिया। स्थानीय खैरपुर कदवा में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला की साड़ी अचानक मोटरसाइकिल के पहिए में फंस गई। इस हादसे में महिला और उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घायल महिला की पहचान मीनू कुमारी (21 वर्ष), पति आशीष कुमार निवासी खैरपुर कदवा के रूप में हुई है। उनके साथ उनकी दो वर्षीय बच्ची संध्या कुमारी भी मोटरसाइकिल पर सवार थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही साड़ी मोटरसाइकिल के पिछले पहिए में फंसी, वाहन अचानक असंतुलित हो गया और मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं।

हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को उठाया और निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला और बच्ची दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में अक्सर महिलाएं साड़ी पहनकर मोटरसाइकिल पर सफर करती हैं, जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *