नवगछिया। तेतरी दुर्गा मेला में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ड्रेगन झूला रोकने के दौरान झूला कर्मी सुभाष मांझी (निवासी- आर्यबिघा, नालंदा) फिसलकर नीचे गिर गया। घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
गंभीर रूप से घायल कर्मी को तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसका पैर टूट गया है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
घायल के साथी ने बताया कि बारिश के बीच झूला चल रहा था। उसी दौरान उसे रोकने की कोशिश में सुभाष का पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
