नवगछिया। नगर भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष श्री दीपक कुमार भगत की अध्यक्षता में उनके निज निवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में नगर पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। नगर अध्यक्ष श्री दीपक कुमार भगत ने कहा कि पार्टी की जमीनी मजबूती बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही संभव है।
बैठक में निवर्तमान नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण कुमार भगत, जिला महामंत्री मुकेश राणा, नगर महामंत्री अनूप कुमार, नगर उपाध्यक्ष अभिनंदन यादव, गोपाल तांती, अनीश यादव, चंद्रशेखर मंडल, अनिल कुमार, रंजीत पोद्दार, विकास भगत, पंकज पोद्दार, मनीषा, मोहम्मद शाहबाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया।

