नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर मुसहरी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आठ वर्षीय बालक सत्यम् कुमार, पिता ज्योतिष ऋषिदेव, की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर सत्यम् नदी किनारे खेल रहा था। खेल-खेल में वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी जान चली गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन बेसुध होकर रो रहे हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *