नवगछिया। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रेरणा कुमार के निर्देश पर धनतेरस पर्व के अवसर पर पूरे अनुमंडल में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

सभी थाना क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों और स्वर्ण आभूषण दुकानों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। नवगछिया पुलिस लगातार गश्ती कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *