नवगछिया । अंतरजातीय शादी के लिए परिजन की अनुमति न मिलने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
Total Downloads: 165
मृतक की पहचान नवगछिया के सिंघिया मकंदपुर निवासी के 25 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है।
रविवार को बरारी पुलिस कैंप द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता अशोक चौधरी ने पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि शनिवार की सुबह उनका बेटा घर से निकला था। कुछ देर बाद घर लौटकर उल्टी करने लगा। पूछने पर उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और अब नहीं बचेगा।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही और अंततः उसने दम तोड़ दिया।
आकाश की बहन ने बताया कि उसका एक प्रेम संबंध था और वह उसी युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा था। लड़की पड़ोसी गांव की रहने वाली थी, लेकिन अंतरजातीय संबंध होने के कारण परिवार वाले राज़ी नहीं थे।

आकाश दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था और दीपावली मनाने के लिए घर लौटा था।
