नवगछिया। दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। मधेपुरा जिले के रहने वाले रघुवीर यादव की पांच वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी की बुधवार सुबह मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, खुशी दिवाली के मौके पर अपनी मौसी के घर भवानीपुर थाना क्षेत्र के रंगरा इलाके में आई हुई थी। इसी दौरान वह घर के बाहर खेल रही थी कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के पिता रघुवीर यादव ने बताया कि दिवाली मनाने के लिए वे अपनी साली के घर आए थे। तभी बच्चों के खेलने के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पांच वर्षीय खुशी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। मासूम की मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *