नवगछिया/भागलपुर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने बुधवार को गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्रों में भव्य रोड शो किया। उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए स्थानीय प्रत्याशियों के लिए लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान पीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा।

पीके ने कहा, “मोदी जी ने बिहार से वोट लिए लेकिन फैक्ट्री सूरत में लगवाए। लालू और नीतीश ने 35 सालों में बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री बना दिया है।”


भव्य रोड शो में उमड़ी भीड़

प्रशांत किशोर के साथ बिहपुर से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पवन चौधरी और गोपालपुर से मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह भी मौजूद रहे।
रोड शो के दौरान नवगछिया के मिलन चौक और बिहपुर के वशिष्ठ पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर पीके और प्रत्याशियों का भव्य स्वागत हुआ।
जनसंपर्क कार्यक्रमों में दो हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी और कई जगहों पर पुष्प वर्षा भी की गई।


पीके बोले – “अब नाली-गली के लिए नहीं, बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दें”

लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा,
“आपने यहां भाजपा के सांसद-विधायक को 20–25 साल तक जिताया, लेकिन हालात नहीं बदले। हमारे बच्चे छठ पर जैसे-तैसे घर आते हैं और फिर मजदूरी के लिए बाहर चले जाते हैं। अगर अबकी बार भी आपने उनके भविष्य के लिए वोट नहीं दिया, तो अगली दिवाली पर भी यही स्थिति रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “नीतीश सरकार 5 साल जनता को लूटती रही और अब महिलाओं को 10 हजार रुपए देकर बहलाने की कोशिश कर रही है। अब जनता के पास विकल्प है। इस बार वोट धर्म या जाति के लिए नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए देना होगा।”


लोगों में दिखा जन सुराज के प्रति उत्साह

प्रशांत किशोर के रोड शो के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि पहली बार कोई नेता इस तरह घर-घर जाकर संवाद कर रहा है। रोड शो के दौरान पीके बार-बार लोगों से आग्रह करते दिखे कि वे “सोच-समझकर और बदलाव के लिए मतदान करें।”

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *