नवगछिया। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नवगछिया प्रखंड में आज आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बुजुर्ग मतदाताओं और नए वोटरों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी।

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ की तरह ही चुनाव भी एक महापर्व है, जिसमें हर नागरिक को लोकतंत्र को मजबूत बनाने और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा भी लगातार अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर छठ पर्व के लिए घर लौट रहे प्रवासी मजदूर मतदाताओं को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *