नवगछिया | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा चौक प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

स्वीप कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल होकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं। इस दौरान जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली, रंगोली निर्माण, परिचर्चा और संकल्प सभा के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदाता केंद्रों पर निश्चित रूप से मतदान करने की शपथ भी ली।
अभियान के तहत महिलाओं को न केवल मतदान के अधिकार के बारे में बताया गया, बल्कि उन्हें लोकतंत्र में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी की भी जानकारी दी गई।

जीविका ग्राम संगठन के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *