नवगछिया : पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भागलपुर जिले की खिलाड़ी आनन्या वात्सल्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग (55 से 59 किलो वजन वर्ग) में कांस्य पदक जीता। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से नवगछिया और भागलपुर जिले का नाम रोशन हुआ है।

आनन्या एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। उनके प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने बताया कि यह नवगछिया के लिए गर्व की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आनन्या पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं और वह क्षेत्र की उभरती हुई प्रतिभा हैं।

आनन्या की सफलता पर उनके पिता संजय कुमार सुमन और माता कुमारी चित्रलेखा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मेहनत और लगन का यह परिणाम है।

पदक जीतने पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, घनश्याम प्रसाद, जेम्स फाइटर, रामदेव प्रसाद यादव, सतीश मिश्रा, आमिर खान, मोनी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, तान्या वात्सल्य, मो. गुलाम मुस्तफा, रवि रंजन, मो. नाजिम, रामकुमार साहू, सुमित कुमार साहू, सुनील कुमार, कंचन सिंह, गौतम यादव, पिंटू यादव, शिवम कुमार, आराध्या सिंह, देवाश्री, प्रिया कुमारी, हरिओम कुमार, आंचल कुमारी, ललित कुमार, अमन कुमार और सुमित कुमार सहित कई खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने बधाई दी।

आनन्या की इस उपलब्धि से नवगछिया के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है और स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *