नवगछिया थाना क्षेत्र के माखातकिया गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर नाराज पति ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। मृतक की पहचान श्याम कुमार साह (25), पिता विजय साह के रूप में हुई है।

सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पिता ने बताया कि श्याम शराब का आदी था और नशे में अक्सर घर में हंगामा करता था।

शनिवार सुबह उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पत्नी ने मना करते हुए फटकार लगाई और शराब न पीने की सलाह दी। इसी बात पर वह गुस्से में कमरे में चला गया और पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

बहू के शोर मचाने पर परिवार वाले कमरे में पहुंचे। इसके बाद पड़ोसियों ने भी मदद की और श्याम को फंदे से उतारकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *