भागलपुर। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि जिले के प्राचीन, पुरातात्विक और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर उन्हें पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी संबंध में गुरुवार को कला संस्कृति विभाग के साथ बैठक की गई।

जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि भागलपुर में स्थित मखदूम शाह का मकबरा, बटेश्वर धाम और तीन पहाड़ी जैसे ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बेहतर संभावनाएं हैं। इसके अलावा नवगछिया का शंकर स्थान और नारायणपुर का 250 साल पुराना ऐतिहासिक कुआं भी संभावित पर्यटकीय स्थलों की सूची में शामिल किए जा सकते हैं।

डीएम ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थलों की सूची तैयार करें और उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

साथ ही नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे रात्रि में शहर का भ्रमण कर उन स्थानों की पहचान करें, जहां डस्टबिन की आवश्यकता है, और वहां जल्द से जल्द डस्टबिन उपलब्ध कराएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *