नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
थाना टीम ने नाथ बाबा स्थान गनौल से सोनू कुमार और धीरज कुमार को पकड़ा। इनके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सोनू कुमार विंधेश्वरी मुनि के पुत्र हैं, जबकि धीरज कुमार हीरालाल शर्मा के पुत्र हैं। दोनों गनौल, भवानीपुर, भागलपुर के निवासी हैं।
इस संबंध में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 259/25, दिनांक 22 नवंबर 2025 को धारा 25 (1-बी)ए /26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसके अतिरिक्त, भवानीपुर पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में भारत कुमार झा को भी गिरफ्तार किया है। भारत कुमार झा मंगल झा के पुत्र और भ्रमरपुर, भवानीपुर, भागलपुर के निवासी हैं।
उन्हें भवानीपुर थाना कांड संख्या 256/25, दिनांक 21 नवंबर 2025, धारा 37 बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिक अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

