खरीक | साइबर अपराधियों ने रंगरा गांव निवासी बिनोद कुमार जायसवाल के दो बैंक खातों से कुल 3 लाख 49 हजार 994 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित के अनुसार उनके एक्सिस बैंक (खाता संख्या 912010042863105) और यूको बैंक (खाता संख्या 12980101101296) दोनों खातों से पैसे निकाले गए हैं।
16 और 17 नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर लगातार निकासी के मैसेज आते रहे। इसके बाद जब उन्होंने बैंक जाकर पासबुक एंट्री कराई तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

निकासी का विवरण:

  • एक्सिस बैंक से: ₹50,000 और ₹49,999

  • यूको बैंक से: ₹99,999, ₹50,000, ₹49,998, ₹49,998
    कुल राशि: ₹3,49,994

घटना की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *