नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में मोबाइल चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों की सतर्कता से एक चोर पकड़ा गया। घटना 24 नवंबर 2025 को सौरभ कुमार के घर पर हुई, जहां से मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Total Downloads: 163
सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार, पिता देवल मंडल, निवासी तुलसीपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर को चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
खरीक थाना में इस मामले में कांड संख्या 351/25 दिनांक 24 नवंबर 2025 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4), 305 और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

