नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) भागलपुर रेफर किया गया है।

परिजनों के अनुसार बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर कई मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और स्थिति को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने फौरन डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, ड्राइवर फरार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक नीतीश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया। दूसरे युवक का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर रंगरा थाना में रख लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *