नवगछिया : ढोलबज्जा प्रखंड के भगवानपुर स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय भगैत सम्मेलन का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का जुटान शुरू हो गया था। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा रवाना की गई।

इस शोभायात्रा में 151 कन्याओं ने पवित्र जल से भरे कलश उठाकर भाग लिया। कलश यात्रा पहाड़ी बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर ढोलबज्जा थाना चौक, ढोलबज्जा बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, भगवानपुर सहित मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर विधिवत संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कलश यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा इलाका गुंजायमान होता रहा। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सड़कों के किनारे खड़े होकर कलशधारियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जागेश्वर मंडल, वासुदेव मंडल, अंगद मंडल, वकील मंडल, राजकिशोर साह, संजय मंडल, ज्योतिष कुमार, लालू कुमार, मतीश कुमार, राम मंडल सहित स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन विशेष भगैत प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *