
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
नारायणपुर – नवगछिया पुलिस जिला व खगड़िया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पसराहा थाना क्षेत्र के पैकात गाँव में जय मां संतोषी माता के मेले के अवसर पर तीन दिवसीय राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल मैच का आयोजन 24 मार्च से होगा. आयोजन समिति के अध्यक्ष शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर सहित आठ जिला की महिला टीम भाग लेगी. मैच व मेले का उद्घघाटन मुख्य अतिथि मधेपुरा सांसद सह जन अधिकार पार्टी के संयोजक राजैश रंजन उफॆ पप्पू यादव करेंगे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
