नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पटना राजेंद्र नगर टर्मिनल से कामाख्या जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने 12 वर्षीय एक बच्चे को बरामद किया।

जीआरपी थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बच्चा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालकोला थाना क्षेत्र के असुरागढ़ गांव का रहने वाला है।

बरामदगी के बाद बच्चे के चाचा को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया। पूछताछ में बच्चा ने बताया कि वह पढ़ाई के डर से घर से भाग आया था। पुलिस द्वारा समय रहते उसे सुरक्षित ढंग से परिजनों तक पहुंचा दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *