नवगछिया : बुधवार को डीएम के निर्देश पर की गई गहन जांच के दौरान ध्रुवगंज आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–99 और तुलसीपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–78 में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। जांच टीम ने पाया कि दोनों केंद्रों पर सेविका-सहायिका और बच्चे ड्रेस में नहीं थे। केंद्रों पर मीनू कार्ड भी प्रदर्शित नहीं था और न ही बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। सेविका और सहायिका के व्यवहार और कार्यप्रणाली में भी अनुशासनहीनता देखी गई, साथ ही कई अन्य खामियाँ सामने आईं।

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीडीपीओ मोना कुमारी सोनी ने दोनों केंद्रों की सेविका-सहायिका को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। बीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो दोनों केंद्रों की सेविका-सहायिका के खिलाफ चयनमुक्ति की कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ ने यह भी बताया कि खाद दुकानदार से संबंधित मामले में बीएओ को, स्कूल से जुड़े मुद्दों पर बीईओ को और पीडीएस से संबंधित शिकायतों पर आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है ताकि संबंधित विभाग भी अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकें। गहन जांच की जानकारी फैलते ही विभिन्न विभागों में हलचल तेज हो गई है और कर्मचारी इस जांच को लेकर सतर्क हो गए हैं। सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचने लगे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *