नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के रही टोला डिमाहा गांव में छठी कक्षा के छात्र अनुज कुमार की शुक्रवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अनुज कुमार, धर्मदेव कुमार का पुत्र था। बताया जाता है कि दोपहर करीब तीन बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने उसे स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास इलाज के लिए पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में रखा गया है। दुर्घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *