नवगछिया प्रखंड के किसानों ने हाल ही में बाजार में नकली खाद बेचे जाने की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को नवगछिया के बीडीओ पंकज कुमार दास और बीएओ राघव कुमार की टीम ने ढोलबज्जा और खैरपुर कदवा क्षेत्र की कई खाद दुकानों पर जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक पंजी, बिलों, खरीद-विक्रय रजिस्टर और पॉश मशीन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के अनुसार सभी दुकानों में उपलब्ध दस्तावेज और स्टॉक सही और संतुलित पाए गए।
अधिकतर शिकायतें बाजार में नकली पोटाश बेचे जाने को लेकर थीं, लेकिन जांच में ऐसा कोई अनियमितता सामने नहीं आई है। प्रशासन का कहना है कि किसानों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।


