नवगछिया बाढ़ प्रमंडल क्षेत्र में गंगा कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल ने रंगरा चौक तथा गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर–बिंदटोली तटबंध का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी उनके साथ मौजूद रहे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रधान सचिव ने सबसे पहले झल्लू दास टोला में हो रहे तेज गंगा कटाव का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने हर वर्ष होने वाले कटाव से स्थायी समाधान की मांग करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा बताया।

इसके बाद निरीक्षण टीम ने इस्माइलपुर तटबंध के स्पर संख्या 9 से स्पर संख्या 6 तक स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधान सचिव ने कहा कि कटाव की स्थिति अत्यंत गंभीर है और इसे रोकने के लिए विभाग द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। तटबंध की सुरक्षा और प्रभावित क्षेत्रों को बचाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि झल्लू दास टोला क्षेत्र में गंगा का कटाव काफी गहराई तक पहुंच चुका है। ऐसे में कटाव-निरोधी कार्यों को मजबूती से करने के लिए तकनीकी आकलन कराया जा रहा है। स्पर संख्या 9 से लेकर कुर्सेला पुल तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे रिंग बांध एवं कालीकरण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है, जिस पर इसी वर्ष कार्य शुरू किया जाएगा।

प्रधान सचिव ने यह भी जानकारी दी कि पायलट चैनल के माध्यम से गंगा को उसकी पुरानी धार में लाने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे कटाव के दबाव को कम किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता मुकेश कुमार ने विभाग से मांग की कि गंगा के अपोजिट साइड में सोल कटिंग कराई जाए। साथ ही रिवर ट्रेनिंग और बांस के बंडाल कार्य को भी आवश्यक बताया।

इस अवसर पर एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अनवर जमील, अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी, भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार, अंचल अधिकारी रोशन कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet