नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में अपहरण की एक घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस को 12 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री का विशाल कुमार और चिक्कू कुमार द्वारा शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

इस संबंध में झंडापुर थाना में कांड संख्या 166/25, दिनांक 12.12.25, धारा 137(2), 67 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार सिंह (पिता संजय सिंह), निवासी काली कबूतरा स्थान, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर तथा चिक्कू कुमार (पिता विलास सिंह), निवासी औलियाबाद, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

