नारायणपुर रेलवे परिसर में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर रेल प्रशासन व थाना बिहपुर की ओर से शनिवार को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को अपनी झुग्गी-झोपड़ी, अस्थायी स्ट्रक्चर, गुगटी, शेड और दुकानें अविलंब हटाने का आदेश दिया है।

जारी सूचना में कहा गया है कि यदि अतिक्रमणकारी स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो 23 दिसंबर 2025 को रेल प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रेलवे परिसर में मौजूद सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए संबंधित अतिक्रमणकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही, नियमों के तहत उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

यह आदेश रेलवे परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इस संबंध में जानकारी IW चंदन कुमार चौरसिया द्वारा दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *