नवगछिया : 23 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा बाल भारती विद्यालय को एनसीसी की सर्वश्रेष्ठ इकाई के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन के निर्देश पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने प्रदान किया।
Total Downloads: 169
इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया एवं बालकृष्ण पंसारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी.पी. सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पांडे, सूबेदार दया बहादुर एवं हवलदार दशरथ थापा उपस्थित थे।

इस दौरान सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
