नवगछिया में साइबर ठगों ने पेटीएम के माध्यम से एक महिला के बैंक खाते से 2 लाख 86 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़िता लीना भगत, पत्नी राजेश कुमार ने अज्ञात के खिलाफ नवगछिया साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन में बताया गया है कि नवगछिया स्थित State Bank of India की शाखा में उनके खाते से 28 नवंबर को 1 लाख 86 हजार रुपये और 29 नवंबर को 1 लाख रुपये की निकासी हुई। पीड़िता के अनुसार 28 से 30 नवंबर तक उनके घर में शादी समारोह चल रहा था, जिसमें पश्चिम बंगाल से तीन फोटोग्राफर आए थे। फोटोग्राफी का ठेका अनुराज नामक व्यक्ति ने लिया था।

29 नवंबर को एक फोटोग्राफर चला गया, जबकि 30 नवंबर को दूसरे फोटोग्राफर को भी भेज दिया गया। इसी कारण फोटोग्राफरों पर संदेह गहराया हुआ है। पीड़िता ने बताया कि जिस समय खाते से पैसे ट्रांसफर हुए, उस वक्त उनका मोबाइल फोन उनके पास नहीं था और लेन-देन Paytm के जरिए हुआ।

मामले में नवगछिया साइबर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लेन-देन के तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *