नवगछिया : विधानसभा चुनाव में बेहतर और सराहनीय कार्य करने वाले अफसरों व कर्मियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। खरीक बीडीओ मोना कुमारी सोनी और सीओ प्रवीण कुमार वत्स ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में 11 बीएलओ पर्यवेक्षक, 25 बीएलओ, 21 कार्यपालक सहायक सहित कुल 70 अफसर-कर्मी शामिल हैं। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि सभी के समन्वित सहयोग और जिम्मेदारियों के निर्वहन से चुनावी कार्यों का सफलतापूर्वक समापन संभव हो सका।

उन्होंने सभी कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *