बिहपुर | उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जयरामपुर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) के तहत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्रभारी डीएम द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बिहपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. मुरारी पोद्दार ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टीम लगातार प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस सम्मान से स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इस उपलब्धि को स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *