नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड स्तरीय जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र गोपालपुर में क्विज प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी का पौधा लगाकर की गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
Total Downloads: 176
इस अवसर पर युगेश कुमार, अनिल कुमार, जयकुमार पासवान, सुबोधचंद्र और अनिल कुमार अनल मौजूद रहे। सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की गई। साथ ही तुलसी को एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा बताते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।
क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में सीआरसी डिमाहा की अर्पिता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीआरसी मुकुंदपुर के सुजीत कुमार द्वितीय रहे, जबकि सीआरसी लतरा के तेजस्वी कुमार और सीआरसी पचगछिया की वर्षा कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 9 से 12 वर्ग में सीआरसी मुकुंदपुर के प्रेम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीआरसी लतरा की सुप्रिया कुमारी और सीआरसी तिरासी के गौरव कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। वहीं, सीआरसी धरहरा के ऋषभ कुमार और सीआरसी पचगछिया के रौनक राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रणय आनंद, दीपक कुमार, प्रभाकर कुमार, मो. ताजीब हुसैन और प्रियंका कुमारी शामिल थे।
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 8 वर्ग में सीआरसी सैदपुर की नयनसी प्रिया और रौनक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीआरसी लतरा के शेखर कुमार द्वितीय रहे, जबकि सीआरसी तिरासी की शिवानी कुमारी और सोनी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में उच्च विद्यालय सैदपुर के अंकित कुमार और रीतेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। उच्च विद्यालय लतरा की अनुप्रिया कुमारी, आरती कुमारी और प्रीति कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धरहरा की ममता प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में दीनानाथ राम, मनोज कुमार, नंदन प्रियदर्शी, छोटू कुमार, पंकज कुमार, टिशु कुमारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
