गोपालपुर। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत धरहरा गांव स्थित ठाकुरवाड़ी प्रांगण में शनिवार को प्रखंड स्तरीय NDA कार्यकर्ता सम्मेलन-सह-जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NDA के कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की, जबकि मंच संचालन लोजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने धरहरा की धरती को पावन बताते हुए कहा कि बेटी के जन्म पर पौधारोपण की परंपरा के कारण धरहरा ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि NDA के समर्पित कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय संवाद के माध्यम से संगठन की मजबूती, जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के विश्वास को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।

मंत्री ने कहा कि इसी ऊर्जा और विश्वास के साथ गोपालपुर के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में सुबोध सिंह कुशवाहा, प्रमोद चौबे, गुलाबी सिंह, रवि कुमार, गुलशन मंडल, साकेत बिहारी, अमन कुमार, सुमन कुमार समेत बड़ी संख्या में NDA कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *