नवगछिया। एनएच-31 पर शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव निवासी बाइक सवार युवक मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *