बिहपुर / झंडापुर। एनएच-106 किनारे झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो गांव के पास शनिवार देर रात करीब एक बजे गैस सिलेंडर लीक होने से एक किराना दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने हरियो निवासी दुकानदार मुकेश कुमार सिंह को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका।

इसके बाद झंडापुर पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दुकान सहित उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्र की। पीड़ित दुकानदार मुकेश सिंह ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *