नवगछिया। पटना में आयोजित बॉल बैडमिंटन साउथ इंडियन चैंपियनशिप 2025-26 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में भागलपुर जिले के नवगछिया की बेटी प्रज्ञा ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया।
Total Downloads: 166
नवगछिया के मक्खातकिया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल की पुत्री प्रज्ञा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अनुशासन, समन्वय और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में भाग ले रही कुल छह टीमों को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता।
प्रज्ञा जीवी कॉलेज की पूर्व छात्रा रही हैं और इससे पूर्व भी वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उनका नाम झिझिया गीत से जुड़े सांस्कृतिक योगदान को लेकर वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।

इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से प्रज्ञा के परिवार सहित पूरे नवगछिया क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। प्रज्ञा की इस सफलता से नवगछिया सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर है और युवाओं को खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
