बिहपुर/पटना। बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने पटना में आयोजित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के जन्मदिन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की।

विधायक शैलेन्द्र ने शकुनी चौधरी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव तथा जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शकुनी चौधरी का मार्गदर्शन आज भी जनप्रतिनिधियों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

जन्मदिन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शकुनी चौधरी के स्वस्थ, सक्रिय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *