नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड निवासी कौशल किशोर मिश्रा ने अपनी जमीन के अवैध दाखिल-खारिज का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने भू-माफियाओं और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से जमीन में हेराफेरी किए जाने का आरोप लगाया है।

कौशल किशोर मिश्रा के अनुसार मामला अंचल नारायणपुर, हल्का–जयपुर चूहर पुरव, मौजा–जयपुर चूहर–5, जमाबंदी संख्या–259 एवं खाता संख्या–259 से संबंधित है। उन्होंने दो अलग-अलग खेसरा संख्याओं में अवैध रूप से जमीन के रकबे में कटौती किए जाने का आरोप लगाया है।

पहला मामला खेसरा संख्या 1618 से जुड़ा है, जिसका मूल रकबा 1 एकड़ 26 डिसमिल है। दाखिल-खारिज वाद संख्या 1324/21-22 के तहत इसमें से 4 डिसमिल भूमि कथित रूप से अवैध तरीके से खारिज कर दी गई। इस संबंध में उन्होंने भूमि उप समाहर्ता, नवगछिया को भी लिखित आवेदन दिया है।

दूसरा मामला खेसरा संख्या 3354 से संबंधित है, जिसका मूल रकबा 0 एकड़ 94 डिसमिल है। दाखिल-खारिज वाद संख्या 393/05-06 के माध्यम से इसमें से 1.5 डिसमिल भूमि खारिज कर दी गई, जिसे मिश्रा ने पूरी तरह अवैध बताया है। यह मामला वर्तमान में अपर समाहर्ता, भागलपुर के न्यायालय में लंबित है।

कौशल किशोर मिश्रा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफिया और कुछ राजस्व कर्मी लगातार गलत तरीके से उनकी जमीन से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे उन्हें बार-बार अदालत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि संबंधित भू-माफियाओं और राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए तथा अनावश्यक अदालती कार्यवाही से राहत दी जाए। आवेदन के साथ उन्होंने लंबित मामलों की कैश कॉपी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न किए हैं।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *