नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा कटाव से विस्थापित बाबू टोला कमलाकुंड (डुमरिया) में सड़क को लेकर हुए विवाद में बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोपालपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
