नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार विपिन कुमार विकल ने आरोपियों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, 1 जनवरी की रात पहले सन्नी यादव और लालू यादव दुकान पर आए और हंगामा किया। कुछ देर बाद वे अन्य साथियों के साथ दोबारा पहुंचे और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड, राइफल के बट और ईंट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोप है कि हमलावर 31 हजार रुपये नकद और करीब 1.25 लाख रुपये की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घायल दुकानदार का इलाज अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


