नवगछिया/भागलपुर। भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने नवगछिया में एक स्थायी कला एवं संस्कृति मंच/क्लस्टर तथा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ज्ञापन में जिला परिषद अध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल और इसके आसपास के ग्रामीण इलाके, जो गंगा और कोसी नदियों के बीच दियारा क्षेत्र में स्थित हैं, कला और संस्कृति की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध हैं। यहां के बच्चों और युवाओं में चित्रकला, लोककला, संगीत, नृत्य और नाटक जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के प्रति गहरी रुचि और स्वाभाविक प्रतिभा देखने को मिलती है।

विपिन कुमार मंडल ने कहा कि प्रतिभा होने के बावजूद इन बच्चों और युवाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान समय में कला एवं संस्कृति से जुड़ी अधिकांश प्रशिक्षण सुविधाएं भागलपुर जैसे बड़े शहरों तक ही सीमित हैं। आर्थिक तंगी और भौगोलिक दूरी के कारण नवगछिया एवं दियारा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के प्रतिभाशाली बच्चे इन अवसरों से वंचित रह जाते हैं, जिससे उनकी प्रतिभा का समुचित विकास नहीं हो पाता।

उन्होंने आग्रह किया कि नवगछिया में एक स्थायी कला एवं संस्कृति मंच/क्लस्टर के साथ-साथ प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाए। प्रस्तावित केंद्र में 8 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे और युवा विभिन्न कलात्मक एवं सांस्कृतिक विधाओं में व्यवस्थित, नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

जिला परिषद अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि इस पहल से न केवल बच्चों और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को नया आयाम मिलेगा, बल्कि वे कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे। साथ ही, इससे नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet