नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में अलाव सेंकने के दौरान आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिला की पहचान टुसा देवी, पति अर्जुन सिंह के रूप में हुई है।
Total Downloads: 167
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंड से बचने के लिए टुसा देवी घर के बाहर अलाव के पास बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आग के काफी करीब चली गईं, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गईं।
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

वृद्धा की बहू फूलवती देवी, पति बिहारी लाल सिंह ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य अंदर थे। चीख-पुकार सुनते ही परिजन बाहर दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर वृद्धा को बचाया। उन्होंने बताया कि फिलहाल टुसा देवी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
