नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांसे और पीतल के चोरी किए गए बर्तन बरामद कर लिए हैं। इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

नवगछिया की पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को एक महिला ने खरीक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 5 जनवरी 2026 की रात उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा दान में प्राप्त कांसे और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए गए थे।

शिकायत के आधार पर खरीक थाना में कांड संख्या 13/26, दिनांक 10.01.2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर भागलपुर से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए कांसे और पीतल के बर्तन बरामद किए गए। बरामद सामान का कुल वजन लगभग 14 किलोग्राम है, जिसमें 5 कड़ाही, 22 लोटा, 16 कटोरी सहित अन्य बर्तन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अंकेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ खरीक थाने में पहले से कांड संख्या 44/22 (धारा 461/379 भादवि) और कांड संख्या 271/22 (धारा 379 भादवि) दर्ज हैं, जिनमें आरोप पत्र समर्पित किए जा चुके हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कांड संख्या 287/25 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस) भी दर्ज है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *