नवगछिया। नवगछिया महिला थाना में एक विवाहिता ने आवेदन देकर अपने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के समय उसके माता-पिता द्वारा दान स्वरूप एक लाख रुपये नकद एवं घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद जब उसे संतान नहीं हुई, तो ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने देने लगे।

पीड़िता के अनुसार, धीरे-धीरे यह ताने मानसिक प्रताड़ना में बदल गए और बाद में उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *