नवगछिया : पूर्व सांसद स्वर्गीय ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जे.पी. कॉलेज नारायणपुर के मैदान पर खेला गया। रोमांचक फाइनल में बेगूसराय की टीम ने नवगछिया को 50 रनों से पराजित कर ‘टी-20 ज्ञान कप 2026’ का खिताब अपने नाम किया।

Whatsapp group Join

फाइनल मैच में बेगूसराय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 173 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में नवगछिया की टीम 20 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्य से काफी पीछे रह गई और निर्धारित स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।

बेगूसराय के खिलाड़ी शांतनु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ दोनों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव, जे.पी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार, उप प्रमुख अशोक कुमार यादव और मुखिया संजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया था। फाइनल मैच के बाद मुख्य अतिथि डॉ. एन.के. यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

आयोजक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान रवींद्र यादव और मो. जलाल ने उद्घोषक की भूमिका निभाई, जबकि शोएब अली और राकेश रोशन निर्णायक रहे। सन्नी ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली।

इस मौके पर अशोक यादव, रणविजय यादव, शशि यादव, बबलू झा, डॉ. पंकज, दिनेश, राजेश यादव, पवन यादव, मिथिलेश यादव सहित कमेटी के सदस्य मुकेश, दिलखुश, सैयद, अमित, लालचू, अभिषेक, गुलशन समेत हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *