नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र में किसान की हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल जगतपुर निवासी विनीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर परबत्ता पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया।
Total Downloads: 166
मालूम हो कि 2 जनवरी को परबत्ता थाना क्षेत्र के किसान रंजीत यादव को बदमाशों ने लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अवस्था में उसे पहले मायागंज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर अगले दिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में मृतक की पत्नी सोनी देवी ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर गांव के ही सुरेश यादव, विनीत यादव सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि पिछले दो वर्षों से पड़ोसी सुरेश यादव के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घर निर्माण के दौरान आरोपी मृतक के हिस्से की 13 फीट जमीन में से चार फीट जमीन रास्ते के लिए मांग रहा था, जिसको लेकर लगातार विवाद हो रहा था।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
