नवगछिया | साइबर ठगों ने सिमरा गांव निवासी किसान मनोज झा से 34 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित किसान ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Total Downloads: 166
आवेदन में किसान मनोज झा ने बताया कि वह किसी डॉक्टर के यहां जांच कराने गए थे। जांच के बाद जब वह घर लौटे, तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर बताते हुए कहा कि गलती से उसके खाते में 34 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। ठग ने एक मोबाइल नंबर दिया और उसी नंबर पर रुपये वापस भेजने को कहा।
ठग की बातों में आकर किसान ने बताए गए मोबाइल नंबर पर 34 हजार रुपये भेज दिए। बाद में जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल नंबर व ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर ठगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के कॉल आने पर बिना जांच-पड़ताल के किसी भी खाते में पैसे न भेजें।
